Thursday, March 3, 2016

आपका कंप्यूटर कब ऑफ हुआ कब ऑन जानिये


क्या आप जानना चाहते है कि आपका का कंप्यूटर अंतिम बार कब off हुआ और कब on हुआ तो इसके लिए मैं आपको एक तरीका बताता हूँ-


सबसे पहले आप start बटन पर क्लिक कीजिये फिर run में जाइए,वहां
टाइप करें regedit फिर ok करेंगे तो आपके सामने registry editor की विंडो खुलेगी इसमें आपको निचे दिए गए
निर्देश के मुताबिक क्लिक करना है-
HKEY_LOCAL_MACHINE/SOFTWARE/MICROSOFT/WINDOWS NT/CURRENT VERSION/PREFETCHER
जब आप इसमें PREFETCHER पर क्लिक करेंगे तो दायीं तरफ आपको कुछ option नज़र आयेंगे इसमें ExitTime के सामने जो समय है वो कंप्यूटर off होने का है और जो StartTime के सामने है वो कंप्यूटर on कब हुआ उसका समय है.
continue reading आपका कंप्यूटर कब ऑफ हुआ कब ऑन जानिये

ओनलाइन वाइरस स्केनर

आपके पास लेटेस्ट एन्टी-वाइरस सोफ़्टवेयर नहिं है ? आपके या आपके दोस्त के कंप्यूटर-लेपटोप में वाइरस है ? तो आप ओनलाइन वाइरस स्केनर की मदद से अपने कंप्यूटर-लेपटोप को स्केन कर सकते है। कई सारी एन्टी-वाइरस सोफ़्टवेयर बनाने वाली कंपनीया मुफ़्त में की सुविधा प्रदान करती है। ऐसी ही कुछ साइट का लिस्ट यहा पे दे रहा हू जिसकी मदद से आप एन्टी-वाइरस सोफ़्टवेयर डाउनलोड किये बिना ही कंप्यूटर-लेपटोप को स्केन कर सकेगे।


http://www.pandasoftware.com/activescan/
http://support.f-secure.com/enu/home/ols.shtml
http://www.kaspersky.com/virusscanner
http://us.mcafee.com/root/mfs/default.asp
http://www.bitdefender.com/scan8/ie.html
http://security.symantec.com/sscv6/default.asp?langid=ie&venid=sym
http://housecall.trendmicro.com/
continue reading ओनलाइन वाइरस स्केनर

ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज करे

मोबाइल आज हमारे जीवन अभिन्न अंग बन चुका है , और इंटरनेट भी बन रहा है | मोबाइल है तो उसको समय समय पर रिचार्ज भी कराना पडता है , वैसे आमतौर पर लोग सीधे दुकानदार से कूपन से रिचार्ज करते है | पर जब जमाना ही इंटरनेट का है तो इसे भी ऑनलाइन क्यों नहीं किया जाये ? और ये कई और मायनों मे भी सुविधाजनक रहेगा ….

बस क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड निकाला,
साईट खोली थोड़ी देर आपका मोबाइल फिर चार्ज ….किसी ऐसे समय मे जहाँ आपको रिचार्ज वाली दुकान ढूंढे नहीं मिल रही हो …और आपके पास मोबाइल इंटरनेट हो तो कितना सुविधादायक होगी ये सुविधा ….

चलो अब यहाँ बात करते है कि कौन कौन सी साईट ये सुविधा उपलब्ध कराती है , वैसे मोबाइल कंपनियों की ऑफसियल साईट पर भी ये सुविधा मौजूद होगी |
   Fastrecharge

ये साईट आपको रिचार्ज कोड एसएमएस से भेजेगी, जैसे ही उन्हें आपकी धनराशि मिलेगी| ये साईट Airtel ,Aircel,  Hutch (Vodafone), BSNL, BPL Mobile, Reliance, Spice, Idea, MTNL, Tata Sky, World Phone, ITZ Cash Card, Reliance PCO, Dish TV, Tata Indicom for (ALL INDIA), Fastvoipcall, Loop Mobile, MTNL Garuda, HFCL Connect, Virgin Mobile and Sun Direct आदि प्रोडक्ट के लिए सुविधा मुहैया कराती है | आप यहाँ क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड,ऑनलाइन बेंक ट्रांसफर,और इटज़् कैश पेमेंट,पेमट के माध्यम से भुगतान कर सकते है |
  Rechargeitnow

इस साईट पर भी लगभग पहली वाली साईट के बराबर प्रोडक्ट्स को रिचार्ज कर सकते हो, हाँ यहाँ पेमेंट भुगतान करने के माध्यम थोड़े बढ़ जाते है | साथ यहाँ कुछ आकर्षक ऑफर आपको मिल जायेंगे |
 Mobikwik

यहाँ प्रोडक्ट की लिस्ट थोड़ी बढ़ जाती है, साथ ये यहाँ भी आकर्षक ऑफर मौजूद है |हाँ पेमेंट करने के विकल्प यहाँ ज्यादा है | एक सुविधा मुझे यहाँ अच्छी लगी आप किसी भविष्य की तारीख को रिचार्ज करने के लिए पहले से ही शिड्यूल (अनुसूचित) कर सकते हैं | एसएमएस से रिचार्ज करने का भी विकल्प है |
  Apnabill

apnabill

यहाँ और तो सब सामान है पर हम जैसे ब्लोगर भाइयों के लिए कुछ पैसे कमाने का विकल्प मौजूद है | कैसे ? रिसेलर बनके ….पहले यहाँ रजिस्टर होईये फिर यहाँ आपको कोड मिल जायेगा जो आप अपने ब्लॉग पर लगा देंगे, पर जो आपके माध्यम से वहां से रिचार्ज करेगा, आपका कमीशन पक्का …
 Onestoprecharge

लगभग सारे ऑपरेटर के रिचार्ज यहाँ से हो सकते है | पेमेंट करने के विकल्प लगभग समान है | बढ़िया है ….
  Indiamobilerecharge

फीचर्स ऊपर वाली साईटों के समान ही है |
   ezrecharge

ऑपरेटर की लिस्ट थोड़ी छोटी है, पर यहाँ कोई सायन-अप करने कोई झंझट नहीं है, बस जाईये और रिचार्ज कीजिये|  यहाँ नयी कम्पनी युनिनार, और डोकोमो का भी रिचार्ज करने की सुविधा है |

विकल्प और भी है …पर शायद इतनों से ही काम चल जाये

www.oxicash.in , http://www.vodafone.in/online_prepaid_recharge/online_recharge_mobile.aspx, http://www.airtel.in/mcommerce/rechargeprepaid.html ,

http://www.tataindicom.com/t-prepaid-rechargevouchers.aspx
continue reading ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज करे

वर्चुअल बाँसुरी, पिआनो, बोन्गो, गिटार, बाँसुरी, ड्रम बजाये आनलाइन

दोस्तों, अगर आपको भी वर्चुअल गिटार, बाँसुरी, पिआनो, बोन्गो  बजाने का शौक है और मेरी तरह खर्चा नहीं उठा पा रहे तो परेशान मत होईये.
आज ऑनलाइन नगरिया में घूमते घूमते मुझे एक ऐसी जगह मिल ही गयी जहाँ बैठकर आप सुरों की तान ( बेसुरी को भी मना नहीं है ) छेड़ सकते है .
लिंक नाम पर ही दिया गया है..
वर्चुअल गिटार बजाने के लिये यहां क्लिक करे
वर्चुअल बोन्गो बजाने के लिये यहां क्लिक करे
वर्चुअल पिआनो बजाने के लिये यहां क्लिक करे
वर्चुअल बाँसुरी बजाने के लिये यहां क्लिक करे

http://www.virtualmusicalinstruments.com/drums
continue reading वर्चुअल बाँसुरी, पिआनो, बोन्गो, गिटार, बाँसुरी, ड्रम बजाये आनलाइन

वर्चुअल ताजमहल टूर

दोस्तों, ताजमहल को देखने की तमन्ना किस के मन में नहीं है, अगर आप भी ताजमहल देखना चाहते है लेकिन वक्त नहीं होने के कारण नहीं जा पा रहे है
तो आईये मैं ले चलता हूँ आपको ताजमहल. सिर्फ 5 मिनट का टूर.
ताजमहल को पूरी तरह से निहारे इस ऑनलाइन टूर से.
ताजमहल देखने के लिये यहां क्लिक करे
continue reading वर्चुअल ताजमहल टूर

टूल बार में अपना नाम डालें

टूल बार में अपना नाम डालने के लिये यहाँ जाएँ StartMenu >> Control Panel >>> Regional and Language Options >>> Customize >>> Time >>> AM Symbol के आगे AM को एडिट करें जैशे
AM - Mayank और इश्के नीचे PM - Mayank  डालें अब Apply कर दें एक और मजेदार बात है कि आप AM के जगह आप कोई और नाम और PM के जगह कोई और नाम ङालतें हैं तो दिन में कोई और नाम और रात को कोई और नाम डिस्पले होगा
continue reading टूल बार में अपना नाम डालें

क्या आप का कंप्यूटर स्टार्ट होने में बहुत ज़यादा वक़्त लेता है ?

हमारे सिस्टम में बहुत सरे प्रोग्राम ईसे होते है जो विंडो स्टार्ट करने के साथ ही खुल जाते है ,जिस की वजह से हमारे कंप्यूटर का स्टार्ट उप टाइम बढ़ जाता है ,यानि हमारा कंप्यूटर स्टार्ट होने में बहुत ज़यादा वक़्त लेता है |
लेकिन अगर हम चाहे तो उन प्रोग्रामो को खुलने से रोक सकते है जो विंडो स्टार्ट के साथ खुलते है और अपने कंप्यूटर का स्टार्ट उप टाइम बढ़ा सकते है |
तो आईये देखे की कईसे रोक सकते है अईसे प्रोग्रामो को ?



स्टार्ट बटन पे क्लिक करे >फिर RUN में जा कर MSCONFIG  लिख कर ENTER दबा दे|
आब खुले हुवे विंडो में Startup Tab को दबाये |



इसके बाद जो नया विन्डोज़ आपके स्क्रीन पे दिख रहा होगा |
उसमे आप देख ले की कौन सा प्रोग्राम विंडो स्टार्ट करने पर खुद बा खुद खुल जाता है |
फिर आप उन प्रोग्रामो को un चेक कर दे जिनको आप नहीं चाहते की वो विंडो के स्टार्ट होने पर खुले |
लेकिन इस बात का धेयान रखिये गा की जो प्रोग्राम ज़रूरी है विंडो स्टार्ट के साथ खुलना उन को un चेक न करे ,जईसे एंटी वाईरस |
जिन प्रोग्रामो के बारे में आप नहीं जानते हो उनको बिना मतलब ऊँगली न करे |
continue reading क्या आप का कंप्यूटर स्टार्ट होने में बहुत ज़यादा वक़्त लेता है ?